फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बड़ी वारदात, लाखों का माल लेकर फरार हुए चोर

Wed, 07 Feb 2018 03:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वारदात के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान और टूटी अलमारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और वे एक के बाद एक बड़ी वारदात करने में भी नहीं हिचकिचा रहे। कोटा के बाद अब ताजा मामला जोधपुर का है जहां चोरों ने करीब 40 लाख रुपए के बड़े माल पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन


चौंका देने वाली ये बड़ी वारदात जोधपुर के प्रताप नगर थाना इलाके में हुई। यहां कमला नेहरू नगर में सेक्टर-डी स्थित मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूने घर से दस लाख से ज्यादा की नगदी और 90 तोला सोना यानी 27 लाख से ज्यादा के जेवरात पर हाथ मार गए। घटना की जानकारी पर जैसे ही सुबह आसपास के लोगों को मिली तो मोहल्ले में रहने वाले लोग आक्रोशित हो गए। यहां लोगों ने पुलिस गश्त पर पर सवालिया निशान खड़े किए। फिलहाल पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है।

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि कमला नेहरू नगर में सेक्टर डी निवासी जगदीश राठी के रिश्तेदार के यहां मंगलवार को मायरा था। जिसमें शामिल होने के लिए व्यापारी की बहन व बेटियां घर आई हुई थीं। मायरा करने के बाद मंगलवार रात सभी लोग शादी के लिए घर से निकल गए। पीछे कोई नहीं था और घर सूना था। मधयरात्रि एक बजे सभी घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी हुई बड़ी वारदात

घटना के बाद घर में डरे-सहमे लोग - फोटो : amar ujala
पुलिस को मिली सूचना के बाद मौके पर जाप्ता पहुंचा और मौका मुआयना किया। मकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के ताले भी टूटे पड़े थे। चोरों ने अलमारियों से 10.50 लाख रुपए व करीब नब्बे तोला सोना चुरा लिया। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है ताकि बदमाशों का सुराग लग सके।

गौरतलब है कि ​इससे पहले कोटा में बीती 22 जनवरी को नयापुरा थाना इलाके में बदमाश महज 5 मिनट में मणप्पुरम गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी में वारदात कर 25 किलो सोना लूट कर भाग निकले थे। लूटे गए सोने की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इसके सात दिन बाद ही कोटा के रेलवे काॅलोनी इलाके की पुरोहितजी की टाॅपरी में एक मकान से 50 लाख से ज्यादा की नकदी और गहने चोरी होने का मामला सामले आया था।

राजधानी जयपुर में भी एक्सिस बैंक में डकैती का प्रयास हो चुका है। जिस वक्त वारदात हुई उस समय बैंक की इस चेस्ट में 925 करोड़ रुपए जमा थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें