लोगों को फिट रखने और वातावरण में प्रदुषण को थोड़ा कम करने के लिए अब एक नई पहल शुरु होने जा रही है। अब बीस साइकिल स्टेशन विकसित किए जाएंगे, यहां से साइकिल लीजिए और जाइये जहां जाना है।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत राजधानी जयपुर में ईको फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट सिस्टम की जल्द शुरुआत हो सकती है। इस ट्रांसपोर्ट सिस्टम के तहत लोगों को किराए पर साइकिल उपलब्ध की जाएंगी जिससे लोगों में स्वास्थ के प्रति जागरुकता तो बढ़ेगी ही साथ ही में सड़कों पर वाहनों और दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट्स में भीड़भाड़ को भी कम किया जा सकेगा।
जयपुर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 'पब्लिक बाइसाइकिल शेयरिंग'स्कीम शुरु की जाएगी जिसमें जयपुरवासी मामूली किराया देकर साइकिल से अपने दफ्तरों या अन्य कामों के लिए सड़कों पर निकल सकते हैं। पर्यटकों के लिए जयपुर घूमने के लिए भी ये स्कीम काफी लाभदायक साबित हो सकती है जहां वो यहां के खूबसूरत ट्यूरिस्ट स्पॉट्स को साइकिल पर बैठकर घूम सकेंगे।
योजना के प्रथम चरण में 20 साइकिल डॉकिंग स्टेशन राजस्थान यूनिवर्सिटी, त्रिमूर्ति सर्किल, सेंट्रल पार्क, न्यू गेट, विधानसभा, कैलाश मॉल बस स्टैंड, नगर निगम कार्यालय, रामबाग चौराहा, मोती डूंगरी, जनता स्टोर, नारायण सिंह सर्किल, गोविंंद मार्ग, दशहरा मैदान, आदर्श नगर, राजापार्क,एसएमएस अस्पताल, विवेकानंद मार्ग सी स्कीम, अजमेरी गेट, पांच बत्ती, गवर्नमेंट हॉस्टल, अल्बर्ट हॉल और जवाहर सर्किल शामिल हैं।