फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर उपद्रव: मृतक के परिजनों की मांग ने थामी शहर की रफ्तार

Sun, 10 Sep 2017 11:15 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मृतक का भाई हनीफ और पुलिस द्वारा जारी किए गए आदेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जयपुर के रामगंज इलाके में हुए तनाव के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा चार थाना इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है। कर्फ्यू के साथ-साथ पूरे शहर में इंटरनेट सेवा भी पूरी तरह से ठप्प है। जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन द्वारा रविवार को भी पूरे दिन कर्फ्यू और इंटरनेट बंद रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


इधर, उपद्रव के दौरान पुलिस के हल्के बल प्रयोग में मारे गए युवक आदिल के परिजन उसका पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़े हुए हैं। आदिल के परिजनों ने सरकार से करीब एक करोड़ रुपए मुआवजे के रुप में देने की मांग की है वहीं उसके परिवार में से किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और पुलिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की भी लगातार मांग की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने कहा मृतक के परिजनों से बातचीत का दौर जारी है ऐसे में कर्फ्यू को फिलहाल हटाए जाने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अग्रवाल ने कहा कि स्थितियों को ध्यान में रखते हुए सोमवार को भी चार थाना इलाकों में कर्फ्यूू जारी रह सकता है। सूत्रों के अनुसार पुलिस और मृतक के परिजनों के बीच उनकी मांगों पर फिलहाल कोई भी सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पान लेने गया था आदिल फिर लौटा ही नहीं

कर्फ्यू के दौरान गश्त करते सेना के जवान - फोटो : amar ujala
रामगंज में शुक्रवार देर रात हुए बवाल में मारे गए 22 वर्षीय युवक आदिल के परिजनों का कहना है कि उपद्रव वाले दिन आदिल रामगंज बाजार पान लेने गया हुआ था। उपद्रव वाले दिन आदिल के घर में उसकी बुआ की मौत का 40वां दिन था ऐसे में घर में करीब 300 लोग 40वें दिन की दावत में आए हुए थे जिनके लिए पान लेने आदिल बाजार चला गया।

आदिल के परिजनों का कहना है कि उन्हें रामगंज में हुए तनाव के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था। आदिल को गोली लगने के बाद किसी ने फोन पर उन्हें इस बात की सूचना दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें