फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज बुमराह के ट्विट से बैकफुट पर जयपुर ट्रैफिक पुलिस, हटेंगे विज्ञापन

Sat, 24 Jun 2017 12:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ट्विटों के जरिए जयपुर ट्रैफिक पुलिस को बैकफुट पर ला दिया है। अब मजबूरन ट्रैफिक पुलिस को बुमराह के नो बॉल वाले होर्डिंग्स हटाने पड़ रहे हैं, वहीं बुमराह ने भी अपने ट्विटर हैंडल से जयपुर ट्रैफिक पुलिस को किए गए दोनों ट्विटस को हटा दिए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को जयपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए गए क्रिएटिव होर्डिंग की तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया बाद में खुद भारतीय तेज गेंदबाज ने खुद जयपुर पुलिस की इस क्रिएटिविटी का अपने ही अंदाज में कटाक्ष करते हुए रिप्लाय किया।

रिप्लाय में बुमराह ने लिखा 'धन्यवाद जयपुर पुलिस, देश के लिए इतना करने के बाद भी आपके एड से पता चलता है कि आप मेरा कितना सम्मान करते है,पर आप चिंता मत करिए जिस तरह से आपने मेरा मज़ाक उड़ाया, उस तरह से मैं आपकी गलतियों का मजाक नहीं बनाऊंगा। मैं मानता हूं कि मानवीय भूल किसी से भी हो सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विट्स को लेकर दो धड़ों में बंटा सोशल मीडिया

जयपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए आखिरी ट्विटस
बुमराह के इस ट्विट के बाद सोशल मीडिया भी दो धड़ों में बंट गया। एक तरफ कुछ लोग बुमराह के समर्थन में जयपुर ट्रैफिक पुलिस के इस एड की आलोचना करते नजर आए तो दूसरी ओर कुछ लोगों ने इसे क्रिएटिविटी से भरा हुआ महज एक संयोग को लोगों में जागरुकता लाने वाला बताया।

इसके बाद जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने भी अपनी ओर से ट्विट  करते हुए लिखा 'आप युवाओं के लिए आईकन और प्रेरणा स्रोत हैं। हमारा मकसद आपको और लाखों क्रिकेट फैन्स को हर्ट करना नहीं था'।

बहरहाल अब भारतीय गेंदबाज और जयपुर ट्रैफिक पुलिस के बीच हुए इस बेहद ही मजेदार युद्ध के बाद आखिरकार ट्रैफिक पुलिस को ही झुकना पड़ा।

 गौरतलब है कि चैंपियंस ट्राॅफी फाइनल में पाक के खिलाफ बुमराह के नो- बॉल फेंकने वाले एक्शन को जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने एड कैम्पेन में शामिल किया और लिखा 'बुमराह की नो बॉल' की तरह जेब्रा क्रॉसिंग, पार की तो महंगा पड़ेगा'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें