फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सिटी के लिए अब सीधी फ्लाइट, ये है किराया

Fri, 18 Aug 2017 04:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हवाई सेवा को हरी झंडी दिखातीं सीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोचिंग सिटी के रूप में विख्यात हो चुके कोटा के लिए आज से हवाई सेवा शुरू हो गई है। इसके बाद अब यहां पढ़ने आने वाले छात्रों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी फायदा मिलेगा। वे कम समय में जयपुर से सीधे कोटा हवाई मार्ग के जरिये पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज हरी झंडी दिखाकर कोटा से हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद ओम बिरला, राजे के बेटे दुष्यंत सिंह, खान मंत्री सुरेन्द्रपाल टीटी भी मौजूद रहे। फिलहाल यहां से एक 9 सीटर चार्टर प्लेन इस सेवा में उपलब्ध होगा। सुप्रीम एयरलाईन की इस सेवा का किराया 2499 रुपए तय किया गया है। जानकारी के अनुसार जयपुर-कोटा के बीच इस सेवा के लिए लोगों में भारी उत्साह है।

गौरतलब है कि लम्बे समय से कोटा के लोगों की यहां हवाई सेवा शुरू करने की मांग थी। सांसद ओम बिरला ने भी समय-समय पर विभिन्न मंचों के जरिये इस मांग को उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें