फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: तीन घंटे चला बच्ची का ऑपरेशन, हालत खतरे से बाहर, अलवर में फ्लाईओवर के पास सिसकती मिली थी, सियासत गर्म

Thu, 13 Jan 2022 01:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
rape case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर में तिजारा फ्लाईओवर के पास सिसकती मिली नाबालिग बच्ची का जयपुर के अस्पताल में तीन घंटे ऑपरेशन किया गया। इसके बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। वह आईसीयू में भर्ती है, राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। उधर, भाजपा ने इसे लेकर राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन

राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा चलाया जाएगा। जयपुर के जेके लोन अस्पताल के डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला ने बताया कि बच्ची का डॉक्टरों की गहन निगरानी में इलाज चल रहा है। बुधवार को उसका तीन घंटे तक ऑपरेशन किया गया। उसे अभी खाना नहीं दिया जा रहा है। उसे सलाइन पर रखा गया है। 
भाजपा नेता पीड़िता के परिजनों से मिले, प्रियंका से मिलेगा दल
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया द्वारागठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों ने आज सुबह जयपुर के जेके लोन अस्पताल पहुंचकर अलवर नाबालिग गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और पीड़िता के हाल-चाल जाने। इसके बाद भाजपा की उच्च स्तरीय समिति के सदस्य नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने जयपुर से रणथंभौर रवाना हो गए। 
विज्ञापन

पूनिया ने मामले की जांच के लिए भाजपा की उच्च स्तरीय गठित की है। इसमें राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा, सांसद जसकौर मीणा, प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल सदस्य बनाए गए हैं।
घटना बुधवार रात की बताई गई है। पीड़ित बच्ची मानसिक रूप से कमजोर लगती है। अलवर के एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि तिजारा फ्लाईओवर पर एक नाबालिग बच्ची को कोई फेंक गया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पुलिस को शक, दुष्कर्म का मामला
पुलिस का कहना है कि यह पूरी तरह से दुष्कर्म का मामला हो सकता है। आरोपित नाबालिग के साथ दुष्कर्म करके उसे फ्लाईओवर पर फेंक गए। सूचना मिलने पर कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस छानबीन कर रही है। आसपास के सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें