आयुष के परिजनों की हुई थी पुलिस से नोंक झोंक
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश में कार समेत बहे 22 वर्षीय सीए छात्र आयुष गर्ग के परिजनों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शनिवार को आयुष के परिजनों ने टोंक रोड व्यापार मंडल के साथ अत्यंत ही भीड़भाड़ वाली इस मुख्य रोड पर धरना दे दिया था।
धरना देने के चलते टोंक रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया था जिससे इस रोड पर ट्रैफिक की व्यवस्था चरमरा गई थी। जानकारी के अनुसार अब बजाज नगर थाना पुलिस ने आयुष के परिजनों पर राजकार्य में बाधा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है।
इधर,टोंक रोड और बरकत नगर व्यापार मंडल की ओर से प्रशासन को आज दोपहर 3 बजे तक का अल्टीमेटम दिया गया है। व्यापारियों ने कहा है कि यदि आज दोपहर तक आयुष की खोज नहीं कर ली जाती है तो फिर से टोंक रोड पर धरना दिया जाएगा।