फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा,विदेशी युवती भी थी शामिल

Sun, 27 Aug 2017 09:25 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गिरोह में शामिल एक युवती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्पा की आड़ में एक बड़े गोरखधंधे का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए थाइलैंड और मिजोरम की युवतियों को अनैतिक कार्य करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा और ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे अनैतिक कार्य का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में एक विदेशी महिला सहित तीन अन्य महिलाओं को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है,वहीं इस गोरखधंधे में शामिल संचालक और कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियो से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन

राजस्थान में विदेशी युवतियों का फैला है नेटवर्क

गिरफ्तार स्पा संचालक - फोटो : amar ujala
जोधपुर वेस्ट डीसीपी समीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से सरदारपुरा इलाके में स्थित  राईट चॉइस ब्यूटी और स्पा की आड़ में अनैतिक कार्य करने की शिकायत मिल रही थी। इस पर आज एडीसीपी और एसीपी की टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद दबिश देकर यहां से थाईलैंड निवासी एक महिला और एक मिजोरम और एक नागालैंड निवासी महिला के साथ ही स्पा संचालक और एक कर्मचारी सहित पांच लोगो को गिरफ्तार किया हैं।

फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही हैं। गौरतलब है कि अभी कुछ ही समय पहले भीलवाड़ा और जयपुर में भी पुलिस ने एक बड़े सैक्स रैकेट का भांडा फोड़ा था जिसमें थाईलैंड और मिजोरम की युवतियां मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक कार्य करती थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें