फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, चार कांस्टेबल निलंबित

Mon, 23 Jan 2023 04:57 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, जयपुर

सार

एसीपी अजय पाल लांबा ने कहा कि तीन अन्य जगहों पर भी छापेमारी की गई है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर चार बीट कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। वहीं आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पुलिस ने रविवार को राजस्थान के जयपुर में नकली शराब बनाने के आरोप में एक कारखाने से 10 लोगों को गिरफ्तारकिया। अधिकारियों के अनुसार, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की एक सीएसटी टीम ने सांगानेर सदर और शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापा मारा और भारी मात्रा में कार्टन, खाली बोतलें, शराब ब्रांडों के स्टिकर और कई अन्य सामग्री जब्त की। 

विज्ञापन


एसीपी अजय ने कहा कि जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने सांगानेर सदर और शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापा मारा। 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भारी मात्रा में कार्टन, खाली बोतलें, शराब ब्रांड के स्टिकर और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि सांगानेर सदर थाना क्षेत्र के कोकावास गांव में एक अन्य फैक्ट्री पर कार्रवाई के दौरान 191 स्प्रिट ड्रम, खाली बोतलें और मिक्सिंग प्लांट बरामद किए हैं एसीपी लांबा के मुताबिक, चार बीट कांस्टेबलों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है, क्योंकि उन्होंने इतनी बड़ी अवैध फैक्ट्री की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन अन्य जगहों पर भी छापेमारी की गई। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चार बीट कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि देशी शराब ओल्ड मोंक व्हाइट ले कोट समेत कई अंग्रेजी शराब कंपनियों के नाम से बन रही नकली शराब बरामद की गई है।

विज्ञापन

 टक्कर में पांच लोगों की मौत
सीकर के डिप्टी एसपी राजेश कुमार विद्यार्थी ने कहा कि फतेहपुर-सालासर मार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक हरियाणा के रहने वाले हैं, शिनाख्त की जा रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें