फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर मेट्रो को किया बदरंग तो होगी ये कार्रवाई

Fri, 10 Mar 2017 04:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर मेट्रो का संचालन धुलंडी पर भी होगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुर मेट्रो धुलंडी के दिन भी चलेगी। मेट्रो प्रशासन के मुताबिक धुलंडी के दिन तय समय के मुताबिक ही अपना सफर तय करेगी, हांलाकि धुलंडी के त्यौहार पर होने वाले हुड़दंग को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस दिन मेट्रो अपने तय समय यानी सुबह 6.25 बजे से लेकर रात 9.45 बजे तक चलेगी। वह अपने रोज के निर्धारित 134 फेरे पूरे भी करेगी। बस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी, ताकी अपनी मेट्रो को कोई गंदा न कर सके। मेट्रो प्रशासन मेट्रो को गंदा करने वालों पर जुर्माना लगाएगा।

 रंग से सराबोर कपड़ों से मेट्रो को गंदा करने वाले लोगों पर पैनल्टी लगेगी। बोतल, गुब्बारे या पिचकारियों में पानी भरकर ले जाने पर रोक रहेगी। मेट्रो व इसके परिसरों को गंदा करने पर न्यूनतम 200 रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है, वहीं नशे में पाए जाने पर और कोई भी अशोभनीय व्यवहार या कार्य करने पर 500 रुपए तक जुर्माना लगेगा। जानकारी के मुताबिक गत साल होली पर 8000 से अधिक यात्रियों ने मेट्रो में यात्रा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें