फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्य के महाकुंभ में जानिए इस बार क्या होगा खास, ये हो रही हैं तैयारियां

Mon, 22 Jan 2018 05:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
लिटरेचर फेस्टिवल के लिए तैयार किया गया स्वागत द्वार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
साहित्य का महाकुंभ 'जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल' की तैयारियां आखिरी चरण में है जिसके लिए पांडाल तैयार लगभग पूरा हो चुका है। 25 जनवरी से शुरू होने जा रहे जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के लिए आयोजन स्थल डिग्गी पैलेस पर आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है जहां पैलेस में अलग अलग स्थानों पर मंच सजा दिए गए है।
विज्ञापन



बता दें कि साहित्य के इस महाकुंभ में इस बार शब्दों की गंगा बहाने 35 देशों से करीब 400 से अधिक साहित्यकार शिरकत करेंगे। आयोजकों द्वारा जारी की गई सूची में कई बड़े नाम बताए गए जिसमें वर्ष 2006 में शांति के लिए नोबेल प्राप्त कर चुके मोहम्मद युनुस, पुल्तिजर अवॉर्ड विनर हेलेन फील्डिंग जैसे लोग शामिल हैं। 

गौरतलब है कि अभी तक जेएलएफ संस्करण काफी सफल रहे हैं। हालांकि यहां आने वाले वक्ताओं के बयान और उनको लेकर मचे बवाल ने भी लोगों तक जेएलएफ की पहुंच बनाई है। जेएलएफ के पूर्व के संस्करणों में अमिताभ बच्चन, गुलजार, प्रसून जोशी, सलमान रुश्दी सरीखी शख्सियतें भी सम्मलित हो चुकी हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

'पद्मावत विवाद' और प्रसून जोशी पर रहेगी नजर

आयोजन को लेकर तैयार किया गया मंच - फोटो : Amar Ujala
जयपुर लिटरेचर ​फेस्टिवल में इस बार विवादित फिल्म पद्मावत और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी चर्चा का विषय रहने वाले हैं क्योंकि सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को लेकर राजपूत संगठन पहले ही धमकी दे चुके हैं। जोशी '​पद्मावत' फिल्म को सीबीएफसी से मिली हरी झंडी के बाद वे राजपूत संगठनों के निशाने पर आ चुके हैं।


श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने उन्हें राजस्थान ना आने की चेतावनी दे चुके हैं। हालांकि राजस्थान सरकार ने जोशी को पूरी तरह सुरक्षा देने का आश्वासन पहले ही दे दिया है वहीं फेस्टिवल के दौरान सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम पहले से ही तय ​कर दिए गए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें