फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा से लेकर श्रद्धाजंलि, शांति के लिए जारी है सब

Sat, 13 May 2017 09:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर में महाआरती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जयपुर बम कांड को गुजरे नौ साल हो चुके हैं। 13 मई को  हर साल घटना की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा और पूजा अर्चना के कार्यक्रम आयोजित कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाती है। हर साल का ये सिलसिला इस बार भी बदस्तूर जारी रहा। बमकांड की नौंवी बरसी पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


खजाने वालों के रास्ते स्थित बद्रीकेश्वर महादेव मंदिर में ज्योतिष के छात्रों ने भोलेनाथ का अभिषेक कर मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। यहां चल रहे ज्योतिष शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने शिवजी के मंदिर में अभिषेक किया और मंत्रोच्चार किया। इस मौके पर आर्य संस्कृति दिग्दर्शक ट्रस्ट की ओर से गीता का पाठ किया गया।

इन बम धमाकों के जान गंवाने वाली  महक और दिया की स्मृति में संतोकबा दुर्लभ जी अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। महक दीया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से यह शिविर हर साल लगाया जाता है। शिविर में शहरवासियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


इससे पहले राष्ट्रीय महाशक्ति युवा संघ की ओर से छोटी चौपड़ स्थित फूल वाले खंदे पर मोमबत्ती जलाई गई। इस खंदे पर बम विस्फोट में 2 लोगों की मौत हुई थी और 15 लोग घायल हुए थे। संघ के प्रदेशाध्यक्ष दीपक डंडोरिया ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। माणक चौक चौपड़ पर पार्षद विजयकुमार सोनी ने कार्यकर्ताओं के साथ दो मिनट का मौन रखा। संस्कृति युवा संस्था इस दिन को पिछले 9 सालों से जयपुर एकता और संकल्प दिवस के रूप में मना रही है। इसी के तहत सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर में प्रार्थना सभा और 1100 दीपों से महाआरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, पूर्व सांसद महेश जोशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

उधर, जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चांदपोल हनुमान मंदिर में महाआरती उतारी। इस मौके पर ज्योति खंडेलवाल, मनोज मुद्गल, अर्चना शर्मा, संजय बाफना, मंजू शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें