फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ रेलवे स्टेशनों की रैंकिंग में जयपुर की लंबी छलांग

Wed, 17 May 2017 08:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : Internet
विज्ञापन
रेल मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी की गई स्वच्छ रेलवे स्टेशनों की रैंकिंग में जयपुर रेलवे स्टेशन ने लंबी छलांंग लगाई है। जयपुर जंक्शन ने अपनी रैंकिग में सुधार करते हुए रेलवे की ए-1 कैटेगरी में सीधे 51वें पायदान से 8वें पायदान पर आ गया है।
विज्ञापन


भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ रेल अभियान के अन्तर्गत विभिन्न स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था को लेकर थर्ड पार्टी आॅडिट करवाया गया। रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने इस सर्वें की रिपोर्ट जारी करते हुए स्वच्छ रेल पोर्टल का शुभारंभ भी किया। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार क्वालिटी काउंस्लिंग आॅफ इण्डिया द्वारा 407 बड़े स्टेशनों जिसमें 75 ए1 तथा 332 ए श्रेणी के स्टेशन शामिल है जहां  स्वच्छता सर्वे करवाया गया। 
विज्ञापन



इन मापदंडों पर खरा उतरा हमारा जयपुर जंक्शन:

थर्ड पार्टी द्वारा आयोजित इस सर्वें में विभिन्न मापदंडों को सम्मलित किया गया जिनमें, पार्किंग, मुख्य प्रवेश द्वार, प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, तथा इनमें सफाई की प्रक्रिया का आंकलन, यात्री फीडबैक प्रक्रिया जैसे बिन्दुओं को मुख्य रूप से रखा गया था, जिनके आधार पर अंक निर्धारित किये गये। इस सर्वें में कुल 1000 अंको के आधार पर आंकलन किया गया जिसमें प्रोसेस आॅडिट, डायरेक्ट आॅब्जर्वेशन तथा सिटीजन फीडबैंक को सम्मलित किया गया।

भारतीय रेल के स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था को लेकर आयोजित थर्ड पार्टी सर्वें की रिपार्ट में ए1 श्रेणी के 75 स्टेशनों में से उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर स्टेशन को 1000 में से 812.7 अंको के साथ 8वें स्थान पर रखा गया। इससे पूर्व 2016 में किये गये सर्वें में जयपुर 51वें स्थान पर था।  

गौरतलब है कि अभी हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ शहर सर्वेक्षण की रैंकिंग में राजस्थान के एक भी शहर को टॉप 100 में भी जगह नहीं मिली थी राजधानी का रेलवे स्टेशन टॉप 10 में जगह बनाने में जरुर कामयाब हुआ। 


अन्य स्टेशनों को मिली ये रैंकिंग:
इसके अतिरिक्त उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर स्टेशन को 17वां तथा अजमेर स्टेशन को 20वां प्राप्त हुआ है इससे पूर्व 2016 में आयोजित सर्वे में जोधपुर 41वें तथा अजमेर 39वें स्थान पर था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें