फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकर, पुष्कर और जैसलमेर में कहां लगी आग, जानिए

Wed, 17 May 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जैसलमेर में विंड मिल में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान के सीकर, जैसलमेर और पुष्कर में बुधवार को तीन स्थानों पर अचानक आग लग गई। इसमें करोड़ों रुपए का नुकसान होने की संभावना बताई जा रही है।
विज्ञापन


जैसलमेर में आग निजी कम्पनी की विंड मिल में लगी। यहां ग्राम पंचायत कोटडी के पास स्थित सोडा गांव में विंड मिल में ये घटना घटी। इसके चलते विंड मिल के कुछ हिस्से टूटकर नीचे गिर पड़े। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था जिसके कारण किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण तेज हवाओं को बताया जा रहा है।

दूसरा मामला, अजमेर के पुष्कर से जुड़ा है जहां सब्जी मंडी में आग लग गई। इससे यहां मौजूद कई दुकाने पूरी तरह से जलकर राख हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान यहां तीन गोदामों में हुआ। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने पानी की बौछारे करके आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी घटना, सीकर के रींगस स्थित प्लाईवुड की फैक्ट्री से जुड़ी है। यहां  खाटूश्यामजी रीको औद्योगिक क्षेत्र सरगोठ में आग लगने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने हालात पर काबू पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें