फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम गहलोत के करीबी विधायक के दो बेटे पांच लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बीडीओ सहित दो अन्य पकड़ाए

Sat, 24 Sep 2022 02:53 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आरोपियों ने हैंडपंप का ठेका बिल पास कराने की एवज में रिश्वत मांगी थी। सभी चारों आरोपियों को जयपुर के एसीबी विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
चारों आरोपी को एसीबी ने पकड़ा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर एसीबी ने अलवर के थानागाजी में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने थानागाजी के निर्दलीय विधायक कांति मीणा के दो बेटे लोकेश और कृष्ण को पांच लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनके साथ राजगढ़ विकास अधिकारी नेतराम और प्रधान के बेटे जयप्रकाश को भी गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन

जयपुर एसीबी कार्यालय में परिवादी ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। उसने बताया कि हैंडपंप का ठेका बिल पास कराने की एवज में थानागाजी विधायक के दो बेटे लोकेश मीणा, कृष्ण मीणा सहित विकास अधिकारी और प्रधान पुत्र पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। एसबी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसके बाद जयपुर एसीबी ने चारों आरोपियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। सभी चारों आरोपियों को जयपुर के एसीबी विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।


कांति मीणा निर्दलीय विधायक हैं लेकिन उन्हें सीएम अशोक गहलोत का समर्थक माना जाता है। वहीं एसीबी अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल चल रही है। आरोपियों के मोबाइल और आवास पर सर्च की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


विधायक बोले-बेटों को फंसाया जा रहा 
इस मामले में विधायक कांति मीणा ने कहा कि उनके बेटों को फंसाया गया है। विराट नगर ठेकेदार से बकाया पैसे लेने थे। इस लेनदेन के कारण उसकी नीयत खराब हो गई। इसलिए उसने एसीबी को शिकायत दी कि उससे पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें