फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राम-रहीम जैसे संत ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकियों से भी ज्यादा खतरनाक'

Sat, 26 Aug 2017 10:22 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
तरुण सागर जी
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरुमीत राम रहीम यौन शोषण के मामले में दोषी करार दिए गए है। जिसके बाद शुक्रवार को उनके समर्थकों ने हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में जमकर तोड़फोड़ की और आगजनी की।
विज्ञापन



इस पूरे घटनाक्रम में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई वहीं सैंकड़ो लोग घायल हुए है। वहीं दूसरी और इस मामले पर अब अलग-अलग बयान भी सामने आ रहें है।


जहां एक ओर विवादित बयानों के लिए मशहूर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सीबीआई कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए राम-रहीम का समर्थन किया है।


वहीं कड़वे प्रवचनों के लिए पहचान रखने वाले जैन मुनि तरुण सागर जी ने राम-रहीम को आतंकियों से ज्यादा खतरनाक बताया है।
विज्ञापन

कोर्ट अपना काम कर रहा है

फाइल फोटो।
जैन मुनि ने कहा ​कि ऐसे छद्म वेषी संत करोड़ लोगों की श्रद्धा की हत्या करते है। इसलिए ऐसे संत ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकियों से कही ज्यादा खतरनाक है।

उन्होंने कहा कि कोर्ट और काननू अपना काम कर रहें है। इसलिए उनके फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए।


तरुण सागर जी के अनुसार जो लोग सपंत्तियों में तोड़फोड़ कर रहें है वे उन्हीं की स्वयं की संपत्तियां है। इसलिए ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें