राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रस्तावित नए एयरपोर्ट के लिए जमीन अवाप्ति के विरोध में अब जैन मुनि तरुण सागर महाराज भी आ गए है।
अपने कड़वे प्रवचन के लिए पहचाने जाने तरुण सागर ने जयपुर में कहा कि बाड़ा पदमपुरा की जमीन को इस एयरपोर्ट की जद में लिया तो उसका विरोध किया जाएगा। दरअसल, बाड़ा पदमपुरा में जैन मंदिर है और प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए अवाप्त की जा रही जमीन में मंदिर की जमीन भी आ रही है। जिसको लेकर जैन समाज में आक्रोश है।