फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से साइकिल पर चल रहा है 65 साल का ये बुजुर्ग, जानिए क्यों

Sat, 28 Oct 2017 02:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आदित्य दास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत देश में एकता, भाईचारे का संदेश लेकर 65 वर्षीय आदित्य दास अपनी साइकिल से भ्रमण पर हैं। उम्र के इस पड़ाव पर आदित्य दास का ये हौसला देख हर कोई अचंभित है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के बेतूल जिले के रहने वाले आदित्य दास (65) ने बताया कि पिछले 5 नवंबर 2015 को अपने गृह जिले से साइकिल पर भारत भ्रमण करने के उद्देश्य से सफर का आगाज किया था। पिछले 2 वर्षों में अब तक करीब तीस हजार किलोमीटर का लंबा सफर साइकिल चलाकर पूरा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि भारत में एकता व भाईचारे का माहौल बना रहे यही संदेश वे लगातार लोगों को दे रहे हैं।

आदित्य दास ने बताया कि देश को नजदीक से देखने का ख्वाब उनको शुरू से था, इसलिए उन्होंने अपना सफर साइकिल पर करना मुनासिब समझा। अपने साइकिल के ऊपर जरूरत का सभी सामान लादकर अपना सफर अनवरत रूप से जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 100 किलोमीटर चलाते हैं साइकिल

आदित्य दास - फोटो : amar ujala
अब तक आदित्य दास 11 ज्योतिर्लिंग, नेपाल पशुपतिनाथ, शिर्डी के साईं, बाबा जगन्नाथपुरी धाम, रामेश्वरम, श्रीरंगम, तिरुपति बालाजी, कांचीपुरम, पद्भनाभम, सबरी माला, वैष्णो देवी, कलकत्ता कालीघट, दक्षिणनेश्वर सहित देश के तमाम स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं। 65 की उम्र में भी वे रोजाना औसतन 100 किमी. का लंबा सफर पूरा कर लेते हैं। आज उन्होंने यहां जैसलमेर के रामदेवरा आकर बाबा की समाधी के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि जहां भी वे रुकते हैं वहां होटल व ढाबे में खाना खाने की बजाय खुद अपने हाथ से खाना बनाकर खाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें