आईएसआईएस को फंडिंग करने के एक मामले में जयपुर शहर की एक अदालत ने कनाड़ा के लिए लेटर ऑफ रोगेटरी जारी किया है।
गत वर्ष 16 नवंबर को राजस्थान एटीएस ने आईएसआईएस के लिए फंडिंग को लेकर सीकर से जमील अहमद को गिरफ्तार किया था। इससे पहले पांच फरवरी को मोहम्मद इकबाल उर्फ ट्रेवल हक को भी पकड़ा गया। इनके कनाड़ा में संपर्कों की भी जानकारी सामने आई है। इसके चलते एटीएस आरोपियों के कनाड़ा में संपर्कों की जांच करेगी।