फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस: जयपुर में 45 हजार योगप्रेमी एक साथ करेंगे योग

Fri, 16 Jun 2017 07:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
yoga
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को राज्य स्तरीय समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में 45 हजार से अधिक लोग एक साथ योग करेंगे। 
विज्ञापन


राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सचिवालय में चिकित्सा एवं आयुर्वेद मंत्री कालीचरण सराफ ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने उन्होंने योग दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में जनसहभागिता सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, यातायात, बिजली सहित सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि योग कार्यक्रमाें में नर्सिंग संस्थाओं के विद्यार्थी, मेडिकल छात्र-छात्राएं, आयुर्वेद विद्यार्थीगण, योग से जुड़ी संस्थाओं के साथ ही पतंजलि योग पीठ, आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्मकुमारी संस्थाओं से जुड़े व्यक्ति, एनसीसी-एनएसएस, स्काउट—गाईड आदि संस्थाएं हिस्सा लेगी। 
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों को लिखा जा रहा है पत्र 

प्रमुख सचिव आयुर्वेद आर.वेंकटेश्वरन ने अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर से लेकर पंचायत समिति प्रधान व सदस्यों, जिला प्रमुख व जिला परिषद सदस्यों, स्थानीय निकायों के अध्यक्षों व सदस्यों से लेकर विधायकगण एवं सांसदगण को भी पत्र लिखकर इन कार्यक्रमों मेें आमंत्रित करने व उनका सक्रिय सहयोग लिया जा रहा है। बैठक में अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम बी.एल.कोठारी, अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद डॉ. प्रकाश शर्मा एवं आयुर्वेद के डॉ. श्रीराम तिवाड़ी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें