फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी दूल्हे और हिंदुस्तानी दुल्हन की शादी पर भारी पड़ी ये नापाक हरकत

Tue, 13 Feb 2018 02:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अपनी होने वाली दुल्हन के साथ पाकिस्तानी दूल्हा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर इन दिनों चल रहे तनाव के हालातों का असर एकदूजे के होने जा रहे एक जोड़े पर पड़ रहा है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के अमरकोट में डॉक्टर हमीर सिंह की शादी 18 फरवरी को जालौर की युवती वंदना कुमारी के साथ जोधपुर में होनी है। इस शादी में शामिल होने के लिए भारत सरकार ने दूल्हे और उनके पिता को ही वीजा जारी किया है। दूल्हे की मां और उसके छोटे भाई को अभी तक वीजा नहीं मिल पाया है। परिवार ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृह मंत्री राजनाथ सिंह से गुहार लगाई हैं।

जोधपुर में रहने वाली दूल्हे की बहन कविता ने बताया कि वह बृहस्पिवार को ही दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मिली। वहां उन्हें सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। अब जब शादी में महज 5  दिन बचे हैं। ऐसे में उनकी पूरी उम्मीद केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर है। उन्हें उम्मीद है कि सुषमा स्वराज पहल कर दूल्हे की मां और छोटे भाई को वीजा दिलाने में मदद करेगी। ताकि एक मां अपने बेटे की शादी में सम्मिलित हो सके। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसलिए खारिज कर दिया गया वीजा

अपने परिवार के साथ डॉ.हमीर का फाइल फोटो
दरअसल, पाकिस्तान के अमरकोट जिले के सिनोई गांव निवासी डॉ. हमीर सिंह का रिश्ता जालौर जिला निवासी वंदना कुमारी के साथ रिश्ता तय हुआ है। दूल्हे की बड़ी बहन कविता की शादी चार वर्ष पूर्व जोधपुर के अभिषेक सिंह के साथ हुई है। कविता ने ही अपने भाई के लिए यहां पर लड़की देखी।

इसके बाद गत वर्ष उसकी मां पारस कंवर, पिता पदम सिंह और अन्य परिजन जोधपुर आए और पिछले साल सितंबर में शादी तय हो गई। इस बीच दूल्हे के चाचा का निधन हो गया। ऐसे में पूरा परिवार शादी को स्थगित कर पाकिस्तान लौट गया। 

अब एक बार फिर दोनों की शादी 18 फरवरी को करना तय किया गया। शादी में शामिल होने के लिए डॉ. हमीर के साथ ही उनके माता-पिता व छोटे भाई प्रेम सिंह ने वीजा के लिए आवेदन किया। भारत सरकार ने दूल्हा व उसके पिता का ही वीजा जारी किया। उन्होंने दूल्हे की मां और छोटे भाई को इस आधार पर वीजा देने से इनकार कर दिया कि वे गत वर्ष भारत में काफी दिन ठहर कर गए थे। 

बहन कविता ने केंद्र सरकार से गुहार की है भाई व दूल्हे की माता का जल्द वीजा दिलवाए जिससे शादी में शरीक हो सके। अब दूल्हे की मां अपने बेटे की शादी में शामिल होने को बेसब्र हुई जा रही है, लेकिन नियम आड़े आ रहे है। दूसरे, पिछले कुछ दिनों से सीमा पर तनाव ने इस समस्या को और बढ़ा दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें