फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापाक इरादों को देख यहां भी पाकिस्तान से लगती सीमा पर हाई अलर्ट

Sat, 20 Jan 2018 02:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
BSF - फोटो : file photo
विज्ञापन
सीमा पार से घुसपैठ व फायरिंग की घटनाओं और गणतंत्र दिवस पर बड़े हमले की आशंका के बीच केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पश्चिमी सीमा के लिए भी हाई अलर्ट जारी किया है। सीमा पर चौकसी बढ़ाने के साथ ही आस-पास इलाकों में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में लगातार सीज फायर के उल्लघंन किया जा रहा है और सीमा पार से घुसपैठ की लगातार कोशिश की जा रही हैं। इस बीच 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़े आंतकी हमले की भी सूचना केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को मिली है। आईबी का मानना है कि जम्मू-कश्मीर के साथ सीमा पार से आंतकियों की नजरें अब राजस्थान सीमा पर भी हैं।

खुफिया एजेंसियों ने यहां से घुसपैठ और फायरिंग की आंशका जताई है। इसे देखते हुए बीएसएफ ने सीमा पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है। राजस्थान में बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर में सीमा पर स्थित बीएसएफ की अग्रिम चौकियों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए जाने की भी सूचना मिली है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीमावर्ती जिलों में पुलिस को भी चौकन्ना​ किया

- फोटो : file photo
भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर में पुलिस अधीक्षकों को भी चौकन्ना रहने का अलर्ट जारी किया गया है। सभी पुलिस थानों को अपने-अपने इलाके में संदिग्धों की पहचान के लिए विशेष गश्त और निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं। 

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। पाकिस्तानी सेना बॉर्डर पर लगातार फायरिंग कर रही है। स्थिति यह हैं कि पिछले करीब चार साल में भारत-पाक सीमा पर सीजफायर 500 फीसदी बढ़ा है। वहीं जम्मू और कश्मीर में 300 से ज्यादा भारतीय सेना के जवान शहीद हो चुके है और करीब 200 नागरिकों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें