फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई के नापाक मंसूबे आए सामने, दो जासूसों से मिले पाकिस्तानी सिमकार्ड

Thu, 15 Jun 2017 04:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
spy - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भारतीय सुरक्षा एजेंसिंयों की मुस्तैदी के कारण दो और पाक जासूस जैसलमेर से पकड़े गए है। नबीया खान और रमजान खान नाम के इन जासूसों के पास से पाकिस्तानी सिम कार्ड भी बरामद हुए है।
विज्ञापन


इन दोनों पर पिछले कई माह से एजेंसिंयों की नजर थी। गौरतलब है कुछ दिन पूर्व भी पाक जासूस पकड़े गए थे जो कि इन्हीं के रिश्तेदार बताए जा रहें है। जानकारी के अनुसार बॉर्डर से लगते क्षेत्रों में पिछले पांच माह के दौरान सात जासूस पकड़े जा चुके है।

जानकारों के अनुसार पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी राजस्थान से लगते बॉर्डर के क्षेत्रों में नेटवर्क तैयार करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए वह उन लोगों का सहयोग ले रही है जिनके रिश्तेदार पाकिस्तान में भी रहते है और वे लोग पाकिस्तान आने का प्रयास करते है।
विज्ञापन


हालाांकि अभी तक सुरक्षा एजेंसिंयों ने पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई को इस मंसूबे में कामयाब नहीं होने दिया हैं। बुधवार को पकड़े गए इन जासूसों से पूछताछ में और खुलासा होने की संभावना है। 
Trending Videos
विज्ञापन

पांच संदिग्धों से हुई थी पूछताछ

फाइल फोटो।
जोधपुर से बुधवार को आई मिलिट्री इंटेलिजेंस और बॉर्डर इंटेलिजेंस की टीमों ने कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर कुरिया बेरी गांव से तीन और कुंजाडली गांव से दो व्यक्तियों को जासूसी के संदेह में पकड़ कर पूछताछ की थी।

कुछ घंटों की पूछताछ के बाद इनमें से रमजान खान और नबीया खान नामक व्यक्तियों को जांच अधिकारी अपने साथ ले गए है। इनसे प्रारंभिक पूछताछ में इनके द्वारा भारत से खुफिया सूचनाएं पाकिस्तान भेजने बात सामने आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें