फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने दिया एक और ट्रेन का तोहफा

Wed, 17 Jan 2018 06:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
जयपुर से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को रेलवे प्रशासन की ओर से एक और ट्रेन का तोहफा दिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए शालीमार-जयपुर-शालीमार (13 ट्रिप)  साप्ताहिक किराया स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन



उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 08061, शालीमार-जयपुर किराया स्पेशल रेलसेवा 2 अप्रैल से 25 जून तक (13 ट्रिप) हर सोमवार को शालीमार से रात 8:20 बजे रवाना होकर बुधवार सवेरे 6:35 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08062, जयपुर-शालीमार किराया स्पेशल रेलसेवा 4 अप्रैल से 27 जून तक (13 ट्रिप) हर बुधवार को जयपुर से दोपहर 12:45 बजे रवाना होकर गुरूवार रात 11:20 पर शालीमार पहुंचेगी। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

डेमो इमेज
इस स्पेशल रेलसेवा में 4 सैकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान, 2 पावरकार डिब्बों सहित कुल 15 डिब्बे होंगे। बताया गया है कि दोनों गाड़ियां क्रमश: दुर्गापुरा,वनस्थली, निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, रूठियाई, गुना, मलखेडी, सागोर, दमोह, कटनी मुरवाडा, शहडोल, अनुपपुर,  पैडरा रोड, बिलासपुर, छम्पा, रायगढ़, झारसुगुढ़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर, सन्तरागांछी स्टेशनों पर ठहराव होगा।  


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें