फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोगड़िया मामले में हुई चूक, होगी जांच- गृहमंत्री

Wed, 17 Jan 2018 06:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
प्रवीण भाई तोगड़िया - फोटो : file photo
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया के मामले में भारी चूक हुई है। यह बात राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन


कटारिया ने ये बयान आज तोगड़िया विवाद में राजस्थान सरकार पर उठ रहे सवालों के मद्देजनर दिया। अपने एनकाउंटर की आशंका जताकर चर्चा में आए विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा था कि पुलिस उनके खिलाफ साजिश रच रही है। आपको बता दें कि राजस्‍थान पुलिस को 16 साल पुराने मामले में तोगड़िया की तलाश थी और इस सिलसिले में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अहमदाबाद पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि तोगड़िया पुलिस को नहीं मिले। 

इस बीच तोगड़िया लापता हो गए और शाम एक पार्क में बेहोश मिले। होश में आने के बाद कल तोगड़िया ने जो बयान दिया, उससे हंगामा मच गया। इस मामले में राजस्थान पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई चूक

गुलाबचंद कटारिया
जानकारी के अनुसार, प्रवीण तोगड़िया 3 अप्रैल 2002 को गंगापुरसिटी पहुंचे थे और कर्फ्यू व निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर सभा की थी। इस मामले में पुलिस ने तोगड़िया सहित 17 लोगों पर केस दर्ज किया था। बाद में 17 आरोपियों में शामिल रमेश मीणा ने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए केस वापस लेने सिफारिश राज्य सरकार से की थी। इसके बाद गंगापुर सिटी थाने में आईपीसी की धारा 188 में दर्ज प्रकरण में पुलिस ने एफआर लगा दी थी, लेकिन गंगापुर सिटी के तत्कालीन एसडीएम और प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी विकास भाले ने कोर्ट में परिवाद पेश कर दिया।

कोर्ट ने इस पर प्रसंज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू कर दी। प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही वर्ष 2014 में केस वापस लेने की सिफारिश गृह विभाग को मिली। जिस पर सरकार ने 13 अक्टूबर, 2014 को यह प्रकरण कोर्ट से विड्रो करने का निर्णय किया था। गृह विभाग ने 9 जून, 2015 को इसके लिए एसपी को पत्र जारी कर दिया। यह पत्र कहां गया और उसे कोर्ट में पेश क्यों नहीं किया, यह जांच का विषय है। 

स्थानीय अदालत ने कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण तोगड़िया के खिलाफ मामला वारंट जारी कर दिया। गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि इस मामले में चूक हुई है। सरकार का आदेश कलक्टर या एसपी को भेजा गया होगा। वहां इसे किसी फाइल में दबा दिया। कोर्ट में पेश नहीं हुआ। ऐसे में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अपनी ड्यूटी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें