फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से ये हिमाकत पड़ गई भारी, खोने पड़े दोनों पांव

Tue, 12 Dec 2017 07:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चलती ट्रेन से उतरना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। ट्रेन के पहियों की चपेट में आने से युवक के दोनों पांव कट गए। फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


झारखंड का रहने वाला अखिलेश सिंह अजमेर में आरसीसी की सेटरिंग का काम करता है। आज वह अपने साथियों को सियालदाह एक्सप्रेस में बैठाने रेलवे स्टेशन आया था। साथियों को ट्रेन में बैठाया ही था कि अचानक ट्रेन रवाना हो गई। चलती ट्रेन से उतरने के दौरान वह ट्रेन की पटरियों के बीच जा फंसा। इससे उसके दोनों पांव बुरी तरह जख्मी हो गए। जीआरपी थाना पुलिस ने उसे तुरंत जेएलएन अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने दोनों पांव काट दिए। फिलहाल अखिलेश सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें