फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन मुजाहिद्दीन के संदिग्ध आंतकी कोर्ट में पेश, 29 को तय हो जाएंगे आरोप

Wed, 03 Jan 2018 05:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कोर्ट में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इंडियन मुजाहिद्दीन के आंतकी नेटवर्क को तोड़ने के मामले में जोधपुर के एडीजे संख्या तीन जयप्रकाश नारायण पुरोहित के समक्ष सभी दस संदिग्ध के खिलाफ आज चार्ज बहस पूरी हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सभी आरोपियों के पेश नहीं होने पर पहले तो चार्ज बहस आगे नही बढ़ाई जा रही थी। इस पर बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने अनुरोध किया गया कि चार्ज बहस सुन ली जाए और मौजूद आरोपियों पर चार्ज फ्रेम कर दिए जाएं।

आज सुनवाई के दौरान छह संदिग्ध आतंकियों को पेश किया गया था, जिनमें बरकत अली, इकबाल मशरफ, मोहम्मद जावेद, जहीर, अशरफ व आदिल अंसारी शामिल हैं। वहीं, चार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद वकार अजहर, मोहम्मद मारूफ, मोहम्मद शाकीब व मोहम्मद अम्मार यासीर पूछताछ के लिए दिल्ली की जेल में बंद है। ऐसे में पहले तो कोर्ट में चार्ज बहस आगे नही बढ़ रही थी, लेकिन बाद में अधिवक्ता द्वारा कहे जाने पर आज चार्ज बहस पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


अब 29 जनवरी को जो आरोपी मौजूद रहेंगे, उनके खिलाफ चार्ज फ्रेम हो जाएंगे।
विज्ञापन

यह था मामला, जानिए

कोर्ट में आरोपी - फोटो : amar ujala
प्रतापनगर थाने में 23 मार्च 2014 को मुकदमा दर्ज करवाकर सभी आरोपियों को एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया था। जिनके खिलाफ धारा 4,5,6 विस्फोटक अधिनियम, 16,17,18, 18ए , 18बी, 19, 20, 23, 38 विधि विरूद्ध गतिविधिया निवारण अधिनियम 1967 एवं धारा-120 बी, 121, 121 ए, 122,212,465,468,471 आईपीसी धाराओं में चार्जशीट पेश की थी।

गौरतलब है कि पहले हुई सुनवाई में सभी संदिग्ध आतंकियो को एक साथ पेश नहीं करने के चलते कोर्ट ने नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने जेल अधीक्षक को सभी संदिग्ध आतंकियो को एक साथ पेश करने के आदेश दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें