फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिक की तेज आवाज के पीछे घर में हो रहा था ऐसा कि घरवाले भी देखकर चौंके

Wed, 03 Jan 2018 04:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मकान में से तेज म्यूजिक की आवाज आ रही थी। आसपास वालों ने सोचा कि पार्टी चल रही होगी। इसी दौरान जब घरवाले पहुंचे तो देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के जोधपुर से जुड़ा है। यहां झालामंड के पास स्थित पृथ्वीराज नगर डी-145 में रहने वाले राजेश गर्ग बीते 29 दिसंबर को अपने रिश्तेदार के यहां मिलने माउंटआबू गए हुए थे। इसी दौरान जब वापस लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोरों ने यहां से 5-6 तोला सोने के जेवरात, जिनमें एक डायमंड रिंग सेट, ईयर रिंग सेट, एक किलो चांदी जेवरात व बर्तन, सिक्के, म्यूजिक सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए।

आसपास के लोगों ने बताया कि उन्हें रात के समय तेज आवाज में म्यूजिक सुनाई दे रहा था। उन्होंने सोचा कि राजेश और उसका परिवार ही घर में कोई पार्टी कर रहा होगा। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि राजेश अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो-तीन दिन से सूना था घर

Theft
राजेश ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी फर्म में मैनेजर है। 29 दिसंबर को रिश्तेदारी में मिलने के लिए परिवार संग माउंटआबू गए थे। दो-तीन दिन से घर सूना था। वापस लौटे तो पूरी वारदात का पता लगा। इस पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस थाने से एएसआई भंवरलाल वहां पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि आसपास कोई और सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। राजेश गर्ग के घर पर है मगर डीवीआर भी चोर ले गए। फिर भी चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें