आयकर विभाग की टीम ने आज एक टूर कंपनी के आॅफिस पर कार्रवाई की। विभाग को वित्तीय अनियमिताओं की शिकायत मिली थी, जिस पर ये कार्रवाई की गई।
आयकर विभाग की टीम ने ये कार्रवाई इंटरनेशनल कम्पनी सतगुरू होलीडेज प्राईवेट लिमिटेड के अजमेर स्थित कार्यालयों पर की गई। टीम यहां कंपनी के कारोबार संबंधी दस्तावेज खंगाल रही है। यहां काली कमाई उजागर होने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सतगुरू होलीडेज प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी का देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी टूर एंड ट्रेवल्स, होटल, रियल एस्टेट सहित कई अन्य बिजनेस हैं। हालांकि, कंपनी प्रमुख रूप से टूर एंड ट्रेवल्स का काम करती है। आज की कार्रवाई संयुक्त निदेशक श्रवण कुमार मीणा के नेतृत्व में चल रही है। इस दौरान कंपनी के कार्यालयों पर पुलिस का जाप्ता भी तैनात रहा।