फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की चाह में मासूम बेटी की बलि देने के लिए बुलाया तांत्रिक, लेकिन...

Thu, 05 Oct 2017 10:24 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरकार और सामजिक संस्थाओं की तमाम समझाइश व जागरुकता के बावजूद भी तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। ऐसा कि कुछ राजस्थान के दौसा जिले में सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बेटे की चाह में अपनी दो वर्षीय मासूम बेटी की बलि देने की कोशिश की।
विज्ञापन


इसके लिए घर में तांत्रिक को बुलाया गया, लेकिन मासूम की मां ने जब शोर मचाया तो तांत्रिक भाग खड़ा हुआ। अपनी पत्नी ही हरकत से गुस्साए आरोपी ने पहले उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर सड़क पर उसे तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर लिया।

पीड़िता ने इसके बाद कोर्ट में गुहार न्याय के लिए गुहार लगाई। इसके बाद कोर्ट ने उसका मेडिकल कराने के आदेश दिए हैं। दरअसल दौसा के महुवा निवासी इमरान खां का विवाह सकीना के साथ 2013 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर तीन तलाक

फाइल फोटो।
इसके बाद सकीना ने दो बेटियों को जन्म दिया। सकीना का  आरोप है कि बेटे की चाह में इमरान कुछ दिन पूर्व एक तांत्रिक को घर ले आया और तांत्रिक के कहे अनुसार अपनी छोटी बेटी की बलि देने का प्रयास किया। लेकिन सकीना के विरोध करने पर इमरान ने उससे मारपीट की।

इसके बाद दो अक्टूबर को इमरान व उसके भाई सकीना को जबरन उसके पीहर छोड़ने के लिए निकले। रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग पर गुस्साए इमरान में सकीना को गाड़ी से बाहर निकाल कर उसेे वहीं तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोला और चला गया। अब सकीना न्याय की गुहार में भटक रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें