इंस्टीट्यूट के उद्घाटन के मौके पर अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो एक मौका है, जहां से आप बेहतर ट्रेनिंग पा सकते हैं।
राजस्थान की राजधानी में रहने वाले युवाओं के लिए बैंकिंग सेक्टर की तैयारियां करवाने वाला नया इंस्टीट्यूट शुरू हो गया है। बैंकएज नाम के इस इंस्टीट्यूट का आज उद्घाटन किया गया। महावीर नगर में बैंकएड इंस्टीट्यूट की पहली शाखा खोली गई है।
इस मौके पर कम्पनी के सीईओ संतोष जोशी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट्स को सही ट्रेनिंग देकर बैंकिंग व फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाने का मौका देता है। पिछले तीन साल में संस्थान ने करीब आठ हजार स्टूडेंट्स को ट्रेन किया है। इन्हें बड़े बैंक व फाइनेंस कम्पनीज में काम करने का मौका मिला है।
सेंटर डायरेक्टर मनीष सोनी ने कहा कि हमारा फोकस बैकिंग व फाइनेंस सेक्टर पर है। हम स्टूडेंट्स का ऑवरऑल डवलपमेंट करना चाहते हैं। इससे उनके बैकिंग सेक्टर में जाने की संभावना अच्छी हो जाती है। उन्होंने बताया कि इंस्टीट्यूट जल्द ही सीपीएफ व डिजीटल मार्केटिंग में भी कोर्स शुरू करने जा रहा है। इस मौके पर जयपुर सेंटर के निदेशक वीरेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।