फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइंग के नाम से छूटे पसीने, बीच परीक्षा कापी ले भागा छात्र

Tue, 21 Mar 2017 05:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
राजस्थान विवि की ओर से इन दिनों सालाना परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। इस परीक्षा के दौरान ही मंगलवार को एक अजीब मामला सामने आया जब बीच परीक्षा में ही छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका ले भागा। पूरा प्रशासन देखता रहा।
विज्ञापन


घटना शाहपुरा के चिमनपुरा चिमनपुरा के कला महाविद्यालय की है। कालेज में मंगलवार को राविवि की बीए प्रथम वर्ष, भूगोल विषय की परीक्षा हो रही थी। परीक्षा के दौरान एकाएक खबर मिली की फ्लाइंग क्लासेज में जांच कर रही हैं। इस खबर से एक छात्र घबरा गया और अपनी उत्तर पुस्तिका उठाकर वहां से भाग गया। मामले में छात्र पर नकल करने की शक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि छात्र के पास नकल की अनुचित सामग्री होने की संभावना है, जिसके बाद फ्लाइंग की जांच में पकड़े जाने के डर से वहां से भाग गया।

छात्र का नाम कृष्ण कुमार जाट बताया जा रहा है। वह स्वयंपाठी था। कालेज के परीक्षा इंचार्ज बाबूलाल ने बताया कि छात्र के खिलाफ शाम तक मामला दर्ज करवाया जाएगा। गौरतलब है कि राजस्थान विवि की इन परीक्षाओं में बड़ी संख्या में नकलची छात्र पकड़े जा रहे हैं। हांलाकि विवि सख्ती के दावे कर रहा है, लेकिन नकल की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें