निजी स्कूलों के वाहन परिवहन विभाग के नियमों की अनदेखी के साथ सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसी का नतीजा है कि आए दिन बच्चों से भरे वाहनों दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें आती रहती हैं।
ऐसी ही एक दुर्घटना आज सुबह अलवर के बहरोड़ में हुई। जब राधाकृष्णन स्कूल की वैन एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में पलट गई। इससे वैन में सवार आधा दर्जन बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना और बच्चों को बमुश्किल वैन से बाहर निकाला। इसके बाद बच्चों को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी अलवर के किशनगढ़बास में एक निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें कई बच्चों को चोट आई थीं। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।