फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस गोयल ने राजस्थान के मुख्य सचिव की कुर्सी संभाली

Sun, 31 Dec 2017 08:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
निहाल चंद गोयल
विज्ञापन
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी निहाल चंद गोयल ने आज देर शाम राजस्थान के मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभाल लिया। 
विज्ञापन

 

राज्य सरकार ने शनिवार को आदेश जारी कर मुख्य सचिव पद पर गोयल की नियुक्ति की थी। रविवार को अवकाश के बावजूद शासन सचिवालय में हलचल रही। देर शाम गोयल सचिवालय पहुंचे और निवर्तमान मुख्य सचिव अशोक जैन से कार्यभार प्राप्त किया। बाद में जैन का विदाई दी गई। 

एनसी गोयल भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1982 बैच के अधिकारी है। वे अलवर, जैसलमेर जिलाें के जिला कलेक्टर, राज्य के शिक्षा निदेशक, जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त, जोधपुर के संभागीय आयुक्त, राज्यपाल के सचिव, जयपुर मैट्रो सी.एम.डी, प्रमुख शासन सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, दिल्ली, मुम्बई, इडस्ट्रीयल कोरीडोर सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए मुख्य सचिव को प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन पी.के. गोयल, प्रमुख शासन सचिव परिवहन शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव सहकारिता अभय कुमार सिंह, प्रमुख शासन सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी  संदीप वर्मा, शासन सचिव अल्पसंख्यक मामलात श्रेया गुहा, शासन सचिव कार्मिक भास्कर ए. सावंत, वाणिज्यकर आयुक्त आलोक गुप्ता, संभागीय आयुक्त जयपुर राजेश्वर सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने  पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें