फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने खुदकुशी के लिए उकसाया, मिली ये सजा

Thu, 29 Jun 2017 07:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
court demo pic
विज्ञापन
शहर की महिला उत्पीडन एवं दहेज प्रकरण मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले अभियुक्त पति लेखराम को दस साल की सजा सुनाई है। सजा के साथ ही पीठासीन अधिकारी रेखा राठौड़ ने अभियुक्त पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि मृतका नीलम की शादी अभियुक्त के साथ वर्ष 2003 में हुई थी। शादी के बाद से ही अभियुक्त उसे दहेज के लिए प्रताडित करता था। घटना के दिन 19 फरवरी 2014 को मृतका के बेटे ने अपने मामा को फोन कर अभियुक्त के मारपीट करने की बात कही।

वहीं बाद में नीलम ने आए दिन की प्रताडना से तंग आकर साडी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई की ओर से दर्ज एफआईआर पर  कोतवाली थाना पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें