रितिक रोशन स्टारर 'सुपर 30' की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। इस दौरान कुछ सीन एक बेहद ही खूबसूरत जगह पर शूट किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार बिहार के फेमस आईआईटी कोचिंग संचालक आनंद कुमार पर बन रही उनकी बायोपिक 'सुपर 30' के कुछ सीन राजस्थान के सांभरलेक की बेहद ही खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माए जाएंगे। फिलहाल वाराणसी में फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके बाद 18 फरवरी से राजस्थान के सांभर में इसकी शूटिंग शुरू होगी।
जयपुर से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सांभरलेक में फिल्म की शूटिंग को लेकर सैट तैयार कर लिया गया है।