फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री का बयान, बच्चियों से रेप की बढ़ती घटनाएं सरकार की नाकामी

Sun, 24 Sep 2017 01:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अलवर पहुंचने के बाद गृहमंत्री के स्वागत में उमड़े भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बच्चियों के साथ रेप की बढ़ती घटनाओं पर गृहमंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। गृहमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार के लिए यह मानइस प्वाइंट है। 
विज्ञापन


यह अहम बयान राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने दिया है। एक सवाल के जबाव में गृहमंत्री ने कहा कि बच्चियों के साथ होने वाली रेप की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण और यह सरकार के लिए भी माइनस प्वाइंट है। 

गृहमंत्री कटारिया आज जयपुर से दिल्ली जाते समय अलवर में ठहरे और यहां सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में यह बात उन्होंने कही। गृहमंत्री ने दावा किया कि राजस्थान में वर्ष 2016 के बाद 22 प्रतिशत आईपीसी अपराधों में कमी आई है। साथ ही गंभीर मामलों में पुलिस 95 प्रतिशत अभियुक्तों तक पहुंच कर गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन

थानों को ग्रेड और उसके आधार पर नफरी

gulab chand kataria, rajasthan - फोटो : File
राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि राजस्थान में जल्द ही 5500 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जा रही है। 

पुलिसकर्मियों को अब अपराध की दृष्टि से नियुक्ति प्रदान की जाएगी, ताकि नफरी में संतुलन बना रहे। जिस थाने में 250 से कम अपराध मासिक होते है उन्हें सी केटेगिरी में रखा जाएगा। जबकि 500 तक को बी और 500 से अधिक संख्या में अपराध वाले थानों को ए केटेगिरी में रखा जाएगा।

फलाहारी महाराज गिरफ्तारी के मामले में गृहमंत्री ने कहा कि कानून का उलंघन करने वाला चाहे साधु हो नेता हो या कोई भी धनाढय व्यक्ति हो सब समान है।
विज्ञापन

उपचुनाव, सक्रिय हुई पार्टियां

महंत चांदनाथ - फोटो : file
राजस्थान में दो संसदीय और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव है। जिन इलाकों में उपचुनाव होने है वहां दोनों ही पार्टियां सक्रिय हो गई है। नेताओं के दौरे शुरू हो गए है। अलवर ​लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव होने है। यह सीट महंत चांदनाथ के निधन से खाली हुई है। 

कटारिया के अलवर दौरे को भी उपचुनाव से जोड़ा जा रहा है। इस संबंध में पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि अजमेर में तैयारी पूरी हो चुकी है। पार्टी इन चुनावों में जीत हासिल करेगी। इससे पहले उनके अलवर पहुंचने पर सर्किट हाउस में  श्रम मंत्री जसवंत यादव,शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल सहित भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा ने गृहमंत्री का स्वागत किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें