फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल नदी के किनारे बाइक खड़ी करके गया होमगार्ड लापता

Thu, 08 Jun 2017 01:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
होमगार्ड को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाते गोताखोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा के नयापुरा चंबल ब्रिज से बुधवार देर रात एक होम गार्ड के जवान ने छलांग लगा दी।घटना का पता उस वक्त लगा जब होमगार्ड की बाइक पुलिया पर खड़ी मिली। कुन्हाड़ी निवासी होमगार्ड गणेश सिंह बुधवार सुबह से ही लापता है, परिजनों ने भी चंबल में कूदने की आशंका जाहिर की है, वहीं पुलिस को भी राहगीरों द्वारा सूचना मिली थी की चंबल में कोई युवक को कूदा है। 
विज्ञापन


इसके बाद नगर निगम के गोताखोरों की टीम उसे चंबल नदी में तलाश रही है। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि कूदने वाला शख्स होमगार्ड गणेश ही है। फिलहाल नयापुरा और कुन्हाड़ी थाना पुलिस कूदने वाले शख्स के बारें में पता लगा रही है साथ ही  गोताखारों द्वारा चंबल में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें