होली के त्योहार पर भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों का तोहफा दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे ने होली के त्योहार पर अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर, अजमेर-दिल्ली कैन्ट-अजमेर एवं जयपुर-दिल्ली सराय-जयपुर किराया स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन करने जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर किराया स्पेशल रेल सेवा का संचालन गाड़ी संख्या 09621, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस किराया स्पेशल रेल सेवा दिनांक 4 मार्च को (01 ट्रिप) अजमेर से रविवार को सुबह 6:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सोमवार को सुबह 4:45 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09622, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर किराया स्पेशल रेल सेवा 5 मार्च को बान्द्रा टर्मिनस से सोमवार को 06.15 बजे रवाना होकर अगले दिन मंगलवार को 03.25 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस गाड़ी में 1 सैकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 9 द्वितीय शयनयान, 4 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।
त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट किराया स्पेशल
Indian Railway
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि 30 मार्च तक (12 ट्रिप) मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार को जयपुर से 07.55 बजे रवाना होकर 13.20 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09726, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट किराया स्पेशल 6 मार्च से 30 मार्च तक (12 ट्रिप) मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार को दिल्ली सराय रोहिल्ला से 14.30 बजे रवाना होकर 19.55 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी में 3 वातानुकुलित चेयरकार, 3 द्वितीय श्रेणी चेयरकार, 4 साधारण श्रेणी डिब्बे एवं 2 पावर कार सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।
सुपरफास्ट किराया स्पेशल
भारतीय रेलवे
गाड़ी संख्या 09627, अजमेर-दिल्ली कैन्ट त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट किराया स्पेशल रेल सेवा 3 मार्च से 31 मार्च तक (13 ट्रिप) को अजमेर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शनिवार को सुबह 05.45 बजे रवाना होकर 11:05 बजे दिल्ली कैन्ट पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09628, दिल्ली कैन्ट-अजमेर त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट किराया स्पेशल रेल सेवा 3 मार्च से 31 मार्च तक (13 ट्रिप) को दिल्ली कैन्ट से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शनिवार को शाम 4 बजे रवाना होकर 10:25 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकुलित कुर्सीयान, 10 द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान एवं 2 पाॅवर कार डिब्बों सहित कुल 13 डिब्बें होंगे।