नशा चाहे कैसा भी हो, जब सिर चढ़कर बोलता है तो सेहत नशा करने वाले की खराब होती है परेशानी दूसरों को। ऐसे ही आज एक शराबी ने करीब एक घंटे तक हाईवे को जाम कर दिया।
घटना उदयपुर के खेरवाड़ के पास की है जहां आज एक शराबी युवक ने उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर इतना उत्पात मचाया कि करीब एक घंटा हाईवे जाम रहा। बारिश के दौरान नशे मे धुत युवक हाईवे के बीचों-बीच खड़ा हो गया। इसके चलते हाईवे पर जाम लग गया। जैसे ही वाहन चालक आगे बढ़ने की कोशिश करता शराबी युवक उसी वाहन के आगे खड़ा हो जाता। इस युवक ने जीप और ट्रक चालकों को रोक-रोक कर छेड़ा और हंगामा किया। जाम लगता देख कुछ लोगों ने इस शराबी युवक को हटाना चाहा, लेकिन उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। आखिर में परेशान होकर लोगों ने इसकी सूचना खेरवाड़ा थाने में दी। इसके बाद जाकर पुलिस वहां पहुंची और शराबी युवक को पकड़कर थाने ले गई।