फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

198 बच्चों की मेहनत को किया सम्मानित

Sun, 02 Jul 2017 06:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्रीसांई बाबा मन्दिर ट्रस्ट की ओर से आज अजमेर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान और सीबीएसई की 10वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले 198 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। टॉप—13 आने वाले छात्र—छात्राओं को स्मृति चिन्ह व अजमेर के इतिहास पर लिखित किताब ‘अजमेर एट ए ग्लांस’ भेंट की गई।
विज्ञापन


समारोह की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी हिरदाराम के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। मुख्य अतिथि पूर्व आर.ए.एस. अधिकारी गोविन्द देव व्यास ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अभी जीवन के उस पड़ाव पर खड़े हैं जिसमें अधिक अध्ययन करने के लिए आपका शहर, आपका परिवार व अपनों से दूर जाकर नई पारी शुरू करनी है। उन्होंने कहा कि जीवन की किसी भी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद आप अपने शहर, माता पिता का समर्पण और भाई—बहन के त्याग को कभी ना भूले। समाजसेवी व प्रमुख व्यवसायी सुनील जैन ने कहा कि अच्छे व्यक्ति की आवश्यकता हर जगह रहती है। उन्होंने कहा कि भारत वैसा बनेगा जैसा आप बनाएंगे। समारोह में राजस्थान बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के 198 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें