फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने कहा, एक सप्ताह में बुलाओ एम्पावर्ड कमेटी की बैठक

Mon, 08 May 2017 12:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट में शहर को वर्ल्ड क्लास बनाने के मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लेते हुए एक सप्ताह में एमपावर्ड कमेटी की बैठक बुलाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


हाईकोर्ट न्यायधीश न्यायाधीश केएस झवेरी की खंडपीठ ने यह आदेश प्रकरण में लिए गए स्वप्रेरित प्रसंज्ञान पर सुनवाई करते हुए दिए। कोर्ट ने शहर को वर्ल्ड क्लास बनाने को लेकर गठित एमपावर्ड  कमेटी में तीन गैर सरकारी सदस्यों को भी बैठक में शामिल करने को कहा। इस पर राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि पिछले एक मई को कमेटी की बैठक हुई थी। इस पर कोर्ट ने एक सप्ताह में कमेटी की बैठक बुलाने के आदेश दिए। अब मामले में अगली सुनवाई 15 मई को होगी।

गौरतलब है कि अदालत ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एमपावर्ड कमेटी का गठन किया था। जिसमें पीके माथुर और मृदुला भसीन सहित एक अन्य को गैर-सरकारी सदस्य के तौर पर नियुक्त किया था, लेकिन कमेटी इन सदस्यों को बैठक में बुला ही नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें