अक्षय अपनी नई फिल्म पैडमैन को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इससे पहले आई फिल्म जॉली एलएलबी 2 उनके लिए अब तक परेशानी का सबब बनी हुई है।
फिल्म जॉली एलएलबी 2 के संवादों व कुछ दृश्यों से आहत होने के बाद एक वकील ने अभिनेता अक्षय कुमार समेत अन्य के खिलाफ परिवाद दर्ज करवाया है। जिसमें कहा गया कि फिल्म के संवादों के जरिए वकीलों की मानहानी हुई है।
जयपुर की सांगानेर कोर्ट ने इस मामले में पिछली सुनवाई पर अक्षय कुमार व अन्य के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने के लिए कह दिया गया था। मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होनी है। इसके खिलाफ अक्षय कुमार हाईकोर्ट पहुंचे हैं। अक्षय की गुहार पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने परिवादी टीमक चंद को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही ने उच्च न्यायालय ने निचली अदालत को कहा है कि जब तक मामले की अगली सुनवाई हाईकोर्ट में न हो, तब तक निचली अदालत सुनवाई न करे।