दिल्ली सराय रोहिल्ला से बीकानेर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर आॅयल के टैंकर से टकरा गया। इस हादसे के बाद इंजन में आग लग गई।
यह हादसा बीकानेर मंडल के जैरपुर पाली-सतनाली रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। यहां दिल्ली सराय—बीकानेर एक्सप्रेस संख्या 12457 बीती देर रात दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होकर बीकानेर आ रही थी। इस दौरान जैरपुर पाली-सतनाली रेलखंड में मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक आॅयल टैंकर ट्रेन के सामने आ गया।
इस घटना के यात्रियों में अफरातफरी का माहौल हो गया। गनमीत ये रही की लोको पायलट और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैंकर को दूर किया तथा इंजन में आग बुझाई। इस हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की मदद के कारण यहां बड़ा हादसा टल गया। यदि वे समय पर मदद के लिए नहीं पहुंचते तो यह हादसा बड़ा हो सकता था।