शास्त्री नगर कब्रिस्तान मामले में दायर एक जनहित याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पूछा कि जस्टिस सक्सेना आयोग की रिपोर्ट पर क्या कार्रवाई हुई।
सीजे प्रदीप नन्द्राजोग की खंडपीठ ने फिरोजुदीन की पीआईएल पर हुई सुनवाई करते हुए पूछा कि जस्टिस सक्सेना आयोग की रिपोर्ट सदन के पटल पर कब पेश की गई। खंडपीठ ने मामले से संबंधित सभी अधिवक्ताओ को निर्देश देते हुए जवाब देने को कहा है कि यह भी बताएं कि आयोग की रिपोर्ट पर क्या कार्रवाई की गई। हाईकोर्ट अब चार सप्ताह बाद मामले की अगली सुनवाई करेगा।