फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ होकर जयपुर लौटा हीरो, एनकाउंटर में गैंगस्टर के सिर में मारी थी गोली

Wed, 26 Jul 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कमांडो सोहन सिंह - फोटो : File photo
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल को गोली मारने वाले जाबांज कमांडो सोहन सिंह हालत में सुधार होने के बाद आज शाम जयपुर लौट आए है।  उन्हें फिलहाल जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोहन सिंह को आज गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिली थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 जून को चुरू जिले के मालासर में हुए आनंदपाल एनकाउंटर में सोहनसिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एनकाउंटर के दौरान कमांडो सोहन सिंह ने सबसे आगे रहकर आनन्दपाल को सिर में गोली मारी थी। इस बीच एक गोली सोहन सिंह की कमर में लगी थी।

इससे गोली उसकी आंत को भेदते हुए कुल्हे की हड्डी में फंस गई थी। करीब 14 दिनों तक एसएमएस अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान सोहन सिंह के सेप्टिसिमिया और फेंफडों में इंफेक्शन फैलने से तबीयत गंभीर बिगड़ गई। तब सोहन सिंह को एयर एंबुलेंस की मदद से गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन


कमांडो सोहन सिंह के परिजनों व पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वह फिट है। मेदांता से छुट्टी मिलने के बाद जयपुर लौटने की जानकारी मिलने पर जयपुर सहित राजस्थान के पुलिसकर्मियों और आमजन में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। फिलहाल फोर्टिस में उनका इलाज चलेगा। जयपुर पहुंचने पर पुलिस के आला अधिकारियों ने डॉक्टरों से सोहन सिंह के स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें