फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्कर के बाद अब अजमेर शहर में भी बनेगा हर्बल गार्डन

Wed, 21 Jun 2017 08:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
जयपुर और अन्य शहरों में पहाड़ी तथा हरे-भरे वन क्षेत्रों की तर्ज पर अब अजमेर शहर के लोग भी प्रकृति के मनोरम नजारों के बीच वाॅक कर सकेंगे। शहर के शास्त्री नगर, लोहार्गल क्षेत्र में जल्द ही नगर वन उद्यान(वन खण्ड महुआ बीड) में आमजन को यह सुविधा उपलब्ध होगी। प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर बृहस्पतिवार को इसका शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि शास्त्री नगर लोहागल क्षेत्र में बनने वाला यह हर्बल गार्डन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शहरवासियों को तोहफा है। इस गार्डन के विकसित होने से शहर के लोगों को प्रकृति के बीच में वाॅक करने का मौका मिलेगा। इस वन क्षेत्र में कई फलदार, छायादार एवं औषधीय महत्व के पौधे रोपित किए जाएंगे।

इसके साथ ही पुष्कर में भी दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हर्बल गार्डन का लोकार्पण किया जाएगा। करीब 62 लाख रुपए की राशि से 20 हैक्टेयर क्षेत्र में यह हर्बल गार्डन विकसित किया गया है। यहां विभिन्न प्रजातियों की दुर्लभ जड़ी—बूटियां विकसित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें