सेलीब्रिटिज के साथ कई बार एेसे वाकिये हो जाते हैं, जो ताउम्र उनके नाम के साथ जुड़ जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी के साथ हुआ।
राजस्थान के दौसा जिले में दो वर्ष पहले घटी एक दुर्घटना के बाद लोगों ने उस जगह का नामकरण ही हेमा मालिनी के नाम पर कर दिया। अब लोग यहां के तिराहे को 'हेमा मालिनी तिराहा' कहते हैं। ये कोई आधिकारिक नाम नहीं है, लेकिन राजस्थान के दौसा जिले में किसी से भी पूछा जाए तो वह इसका पता बता देंगे।
ये तिराहा जयपुर-आगरा हाइवे पर स्थित है, जिसे लालसोट तिराहा कहा जाता था। यहां एक रोड एक्सीडेंट में हेमा मालिनी घायल हो गई थीं। अब इस तिराहे को हेमा मालिनी तिराहा के नाम से ज्यादा जाना जाता है।