दक्षिणी व पश्चिमी राजस्थान में बाढ़ के हालातों में कोई खास सुधार नहीं आया है, जिसके कारण ट्रेनें कुछ और दिनों तक प्रभावित रहेंगी।
पिछले सप्ताह से भी ज्यादा समय से उत्तर पश्चिम और पश्चिम रेलवे की ट्रेने रद्द व आंशिक रद्द की जा रही हैं, वहीं कई ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि जोधपुर मंडल के भीलड़ी-समदड़ी रेलखंड के बीच भारी बारिश के कारण ट्रैक के नीचे पानी भर जाने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है, जिसके कारण कुछ गाड़ियों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है।
आज से ये गाड़ियां आंशिक रद्द
1.जोधपुर से भीलड़ी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 74841, जोधपुर-भीलड़ी गाड़ी 3 अगस्त को जोधपुर से रानीवाड़ा के बीच ही संचालित की जाएगी यानी यह रेलसेवा रानीवाड़ा-भीलड़ी के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
2.ऐसे ही भीलड़ी से जोधपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 74842, भीलड़ी-जोधपुर ट्रेन 3 अगस्त को भीलड़ी से रानीवाड़ा के बीच ही संचालित की जाएगी यानी यह रेलसेवा भीलड़ी-रानीवाड़ा के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
3.जोधपुर से पालनपुर की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 74837, जोधपुर-पालनपुर ट्रेन 3 अगस्त को जोधपुर से रानीवाड़ा के बीच ही संचालित की जाएगी यानी यह रेलसेवा रानीवाड़ा-पालनपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
4. ऐसे ही पालनपुर से चलकर जोधपुर की ओर आने वाली गाड़ी संख्या 74838, पालनपुर-जोधपुर ट्रेन को भी पालनपुर से पालनपुर रानीवाड़ा के बीच ही चलाया जाएगा यानी यह ट्रेन पालनपुर-रानीवाड़ा के बीच आंशिक रद्द रहेगी।