राजस्थान के कोटा की बारां रोड पर मंगलवार दोपहर गेल इंडिया के हेलीकॉप्टर की एमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ गई। इस हैलीकॉप्टर को लेडी पायलट उड़ा रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के विजयपुर से इस हैलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी और इसे कोटा में ही उतरना था। इस दौरान इसका एसी पाइप फट गया। लेडी पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इसे बारां रोड पर एक खेत में सुरक्षित ढंग से उतार लिया।
उस वक्त खेत में कुछ लोग काम कर रहे थे। हैलीकॉप्टर में दो पायलट और गेल इंडिया का एक इंजीनियर था। इमरजैंसी लैंडिंग से कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इसे जिस खेत में उतारा गया वहां कुछ फसल को नुकसान जरुर हुआ है। हैलीकॉप्टर की रिपेयरिंग के लिए इंजीनियरों को बुलाया गया है।